खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के मेडिकल कालेज डिमरापाल में अध्ययनरत एमबीबीएस का एक छात्र ज्ञानेंद्र मिश्रा निवासी उत्तरप्रदेश ने हॉस्टल में अपने ही कमरे में लगे पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी रूम मेट ने अपने अन्य साथियों को दी, जिसके बाद छात्र अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घाेषित कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनुसार घटना 28 अगस्त के बीती रात की है, घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
मेडिकल कॉलेज के डीन अनुरूप साहू ने घटना की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में एमबीबीएस छात्र ज्ञानेंद्र मिश्रा उम्र 36 वर्ष,उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था। वह मेकाॅज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बीती रात ज्ञानेंद्र ने अपने कमरे में रात लगभग 2 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को जब उसके रूममेट ने उसे फंदे में लटके देखा तो उसने पहले अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद उसके गले मे बंधे रस्सी को काटकर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से हॉस्टल के साथ ही कैम्पस में हड़कंप मच गया।आत्महत्या का कारण अज्ञात है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन


