खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर जशपुर को बड़ी सौगात, 9.49 करोड़ की लागत से 3 सिंचाई योजनाओं का होगा मरम्मत और जीर्णाेद्धार Chhattisgarh : सीएम साय के निर्देश पर जशपुर को बड़ी सौगात, 9.49 करोड़ की लागत से 3 सिंचाई योजनाओं का होगा मरम्मत और जीर्णाेद्धार
मुख्यमंत्री साय कि पहल पर जिन कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है उनमें विकासखंड फरसाबहार में 03 करोड़ 47 लाख 21 हजार रुपए लागत से कोनपारा ( दलटोली डेम) का मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य, 03 करोड़ 46 लाख 14 हजार रुपए की लागत के विकासखंड बगीचा में सोरो व्यपवर्तन योजना का मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य और 2 करोड़ 55 लाख 88 हजार रुपए की लागत से विकासखंड फरसाबहार की अंकिरा तालाब योजना का मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य शामिल है।
इन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर सिंचाई की सुविधा में बढ़ोतरी होगी। किसानों को वर्षभर फसलों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। इसके साथ ही जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा जिससे सूखे की स्थिति में भी फसलों को सुरक्षित रखा जा सकेगा। इन कार्यों के पूरा हो जाने से न केवल किसानों की आय और उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि ग्रामीण अंचल की कृषि आधारित आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


