खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के सिटी काेतवाली पुलिस ने प्रार्थिया श्रीमति राधाबाई कोर्राम की रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोपी नरसू राम कोर्राम के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने एवं अपराध कारित करना स्वीकार करने से गिरफ्तार कर हत्या के आरोपी नरसू राम के विरूद्ध अपराध क्रमांक 286/2025 धारा 103(1) बीएनएस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आज साेमवार काे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पप्रार्थिया श्रीमति राधाबाई कोर्राम पति मंगिया राम निवासी मड़ानार मुण्डापारा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी सास श्रीमती सुकलदई कोर्राम पति स्व. गोन्डू राम कोर्राम उम्र 65 वर्ष निवासी मड़ानार मुण्डापारा को गांव का रहने वाला नरसू राम कोर्राम ने जादू-टाेना, देव-भूत करने के शक में हाथ मुक्का, लात से मारकर चोट पहुंचाकर एवं साड़ी से गला घोटकर हत्या कर दिया गया है।
रिपोर्ट के बाद वरिष्ठ अधिकारियाें के पर्यवेक्षण में तत्काल थाना कोण्डागांव से टीम तैयार कर विवेचना एवं आरोपी पतासाजी हेतु ग्राम मड़ानार पटेलपारा घटना स्थल पहुंचकर आरोपी की पतासाजी कर अभिरक्षा में लेकर पूछ-ताछ किये, आरोपी ने बताया कि वह पिछले 4-5 साल से उसके पैर में घाव है, जो ठीक नही हो रहा है एवं काफी परेशान है, एवं उनको शक था कि मृतिका बुजुर्ग महिला के द्वारा देव-भूत करने के कारण वह ठीक नही हो रहा है। जिसके कारण वह मृतिका के उपर बहुत घुस्सा रहता था। एवं बीच बीच में इस बात केा लेकर लड़ई झगड़ा भी होता था। रविवार को मृतिका बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर आरोपी ने आ हाथ मुक्का लात से मारा एवं साड़ी से गला घोटकर हत्या कर दिया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोण्डागांव निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उपनिरी. नवल कोड़ोपी, सउनि. राज कुमार कोमरा, सुकेन्द्र कश्यप, प्र.आर. अशोक मरकाम, म0प्र0आर. रेवती सिन्हा, आरक्षक रामेश्वर भगत का योगदान रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


