
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम मुंडीपारा धुरली निवासी युवक द्वारा एकतरफा प्यार और विवाह से इनकार करने पर युवती को अर्धनग्न अवस्था में हाथ-पैर बांधकर जंगल में छोड़ने के मामले में किरंदूल पुलिस ने आराेपी सतीश कुमार मरकाम को गिरफ्तार कर इस मामले में पुलिस ने अगल-अलग धाराओं पर कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे आरोपी सतीश को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
किरंदूल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आराेपी सतीश कुमार मरकाम उम्र 21 वर्ष युवती से एकतरफा प्यार करता था, जब उसने युवती से विवाह की बात कही, तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद 22 जुलाई को वह झाड़ियों में छिपकर मौके की तलाश कर रहा था। मौका पाते ही वह युवती उठा ले गया। जंगल में ले जाकर अर्धनग्न अवस्था में हाथ-पैर बांधकर जंगल में छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। रिपाेर्ट के बाद साइबर सेल की टीम ने हजारों मोबाइल नंबरों की बारीकी से जांच की, इस दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के आधार पर ग्राम मुंडीपारा धुरली के सतीश कुमार मरकाम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान सतीश बार-बार बयान बदलता रहा, जिससे पुलिस का शक उस पर गहराता गया। गहन पूछताछ के बाद यह सामने आया कि आरोपी की पीड़िता से 2-3 साल पहले जान-पहचान हुई थी, और वह उससे एकतरफा प्रेम करता था। एक साल पहले उसने पीड़िता को विवाह का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। जिसके बाद युवक ने वारदात काे अंजाम देते हुए जंगल में ले जाकर अर्धनग्न अवस्था में हाथ-पैर बांधकर जंगल में छोड़कर फरार हो गया।


