खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष विभा अवस्थी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. समन जांगड़े, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल सोमवार को सुबह 11.30 बजे भाजपा मुख्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में कार्यभार ग्रहण करेंगे। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष बाइक रैली निकालकर कार्यकर्ताओं के साथ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) -पवन साय विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। भाजयुमो की बाइक रैली सुबह 10 बजे बंजारी माता मंदिर से प्रारंभ होगी, जो शहर भ्रमण करते हुए ठाकरे परिसर पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि गत 13 -अगस्त को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपनी टीम की घोषणा की थी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


