खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर कैम्प मेट्टागुड़ा से 203 कोबरा वाहिनी, 241 बस्तर बटालियन सीआपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम बोटेलंका, ईरापल्ली, कोईमेंटा पहाड़ी, दारेली व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना की गयी थी। अभियान के दाैरान सुरक्षाबलाें ने मेट्टागुड़ा नक्सली कैंप पर धावा बोलकर उसे ध्वस्त करते हुए बड़ी मात्रा में डम्प हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं लोहे का सामान बरामद किया है। सुकमा एसपी किरण चाैहान ने बताया कि नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर अभियान के दौरान कोईमेंटा पहाड़ी पर नक्सलियों द्वारा डम्प किया गया कंट्रीमेड हथियार, व अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गयी है। नक्सलियों द्वारा डम्प सामाग्रियों को सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से जंगल-पहाड़ी में छुपा कर रखा गया था।
नक्सलियों के बरामद डम्प सामाग्रियों का विवरण- 1. कंट्रीमेड रायफल 01 नग, 2. बीजीएल लांचर 01 नग, 3. बीजीएल लांचर बैरल 01 नग, 4. यूएव्ही नेत्रा टूटा हूआ प्रोपेलर 01 नग, 5. इलेक्ट्रिक होल्डर वेल्डिंग 01 नग, 6. बैंच वाईस 01 नग, 7. स्टील पाईप 02 नग, 8. लोहे का छड़ 07 नग, 9. लोहे का बेस प्लेट (लगभग 2 किग्रा.वाला) 45 नग, 10. पोल एंगलर (लगभग 08 किग्रा.) 47 नग, 11. आयरन क्लैंप (लगभग 01 किग्रा.) 480 नग, 12. ग्राउंड सपोर्टर (लगभग 02 किग्रा) 35 नग, 13.आयरन क्लैम्प्स (18’’) 31 नग, 14. आयरन क्लैम्प्स (12’’) 09 नग, 15. आयरन टी टाईप क्लैम्प्स (12’’) 01 नग, 16. काला वर्दी 01 नग, 17. एम्युनेशन पोच 01 नग, 18. टूटी हुई इन्वर्टर बैटरी कैसिंग 01 नग, 19. इलेक्ट्रिीक वायर लगभग 20 मीटर, 20. इलेक्ट्रिकल एक्सटेंशन बोर्ड बरामद किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


