खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मंडेम में बोर खनन के बिना ही एजेंसी को 1.41 लाखका भुगतान कर दिया गया है। बताया जाता है कि पंचायत सचिव ने अपने ही भांजे को बोर खनन वाला बताकर 15वें वित्त आयोग से मिली राशि से 1.41 लाख का भुगतान कर दिया है। इसमें खास बात ये है कि जिसे भुगतान किया गया है, उसके पास न कोई बोर खनन की मशीन है और न ही उसने कभी ये काम ही किया है। इस मामले में जिपं सीईओ ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
पंचायत सचिव महेश कुमार जंगम ने पहले तो मामले पर टालमटोल की और बाद में अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देकर काेई जानकारी नही दी। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मंडेम में 15वें वित्त आयोग के तहत 2024-25 में बोर खनन के नाम पर पंचायत सचिव महेश कुमार जंगम ने अपने ही भांजे देवेंद्र कुमार कोटे को 1.41 लाख रूपए का भुगतान कर दिया है। देवेंद्र कुमार कोटे ने बताया कि मंडेम में किसी तरह का बोर खनन नहीं किया गया है। पंचायत सचिव उसके मामा हैं और उसके कहने पर बिल दिया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


