खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियन के तहत सुरक्षाबलाें ने हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ सुरक्षाबलाें को नुकसान पहुंचाने के लिये रेकी कर रहे एक नक्सली मिलिशिया कमांडर मड्डा कुहडाम को दुर्गीन-मरकाबेड़ा के जंगल-पहाड़ क्षेत्र से आज रविवार काे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली के निशनदेही पर 1- बी.जी.एल. 1 नग लकड़ी का फोरहेण्ड गार्ड लगा व सिलिंग सहित, 2- बी.जी.एल. सेल व 5 नग बी.जी.एल. गोली, 3- 12 बोर बंदूक 1 नग व 12 बोर की गोली 6 नग, 4- भरमार बंदूक 1 नग, 5- डेटोनेटर 1 नग सफेद वायर सहित, 6- प्लास्टिक डिब्बा 1 नग (करीब 100 ग्राम बारूद भरा हुआ) 7- पोच 2 नग बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सली के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 191(3), 190 एवं आर्म्स एक्ट की धारा-25 के तहत् अपराध क्रमांक 10/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया एवं रोशन सिंह ओसवाल (सेनानी, 38वीं वाहिनी आईटीबीपी) के मार्गदर्शन में थानाओरछा क्षेत्रांतर्गत ग्राम दुर्गीन, मरकाबेड़ा तथा आस-पास नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में डीआरजी एवं आईटीबीपी की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डोमिनेशन/सीएएसओ संचालित किया गया। गश्त एवं सर्चिग के दौरान, ग्राम मरकाबेड़ा, दुर्गीन के जंगल पहाड़ की ओर पुलिस बल आगे बढ़ रहा था।
इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बल को देखकर छिपने का प्रयास करता हुआ पाया गया, जिसे घेराबंदी कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मड्डा कुहडाम पिता लखमु कुहडाम निवासी ईदवाया, वर्तमान पता भटबेड़ा बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन में वर्ष 2019 से अप्रैल 2025 तक भटबेड़ा मिलिशिया कमांडर के रूप में सक्रिय था। उसने यह भी खुलासा किया कि नक्सली कमांडर दीपक, रामदास, सगन् राकेश आदि के निर्देश पर वर्ष-2019 से लगातार भटबेड़ा जनताना सरकार का कमाण्डर का कार्य कर रहा है, तथा क्षेत्र में पुलिस की गतिविधियों पर नज़र रखने, आने-जाने वाले मार्गों की रेकी करने और आईईडी लगाने हेतु चिन्हांकित करने का कार्य करता था। पूर्व में भी नक्सल सहयोगियों के साथ मिलकर आईईडी लगाने का कार्य कर चुका है। गिरफ्तार नक्सली मड्डा कुहडाम ने स्वीकार कि आज भी डीआरजी और आईटीबीपी के सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने की नियत से आईईडी लगाने के लिये अपने नक्सली साथी मनकू कुजाम और काडेल पोडियाम एवं अन्य के साथ तैयारी कर रहा था।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


