नई दिल्ली। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 थिएटर में लगी है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने बनाया और YRF ने प्रोड्यूस किया। फिल्म को रिव्यूज अच्छे नहीं मिले थे। फिल्म का रजनीकांत की फिल्म कुली से भी क्लैश देखने को मिला है। इस सब के बीच में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब फिल्म ऋतिक रोशन के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है।
वॉर 2 ने दसवें दिन की इतनी कमाई
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार को 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के दूसरे शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं आए हैं। पर अगर दसवें दिन 6.25 करोड़ कमाती है तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 214.5 करोड़ हो गया है। और इसी के साथ फिल्म ने ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फाइटर ने 212.79 करोड़ का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
फिल्म अब जल्द ही कृष 3 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने की रेस में है। कृष 3 ने 231.79 करोड़ कमाए थे। फिल्म ऋतिक रोशन के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर वॉर है। वॉर ने 303.34 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे नंबर पर कृष 3 है।
वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वॉर ने 52 करोड़ से ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 57.8 करोड़, तीसरे दिन 33.25 करोड़, चौथे दिन 32.65 करोड़, पांचवें दिन 8.75 करोड़, छठे दिन 9 करोड़, दसवें दिन 5.7 करोड़ और नौवें दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 204.25 करोड़ कमाए थे। फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आई हैं। फिल्म में उनके बिकिनी सीन काफी वायरल हुए।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


