खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। एचएससीएल कॉलोनी में घरेलू विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। गुस्से में आकर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति स्वयं नेवई थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एएसपी पद्मश्री तवंर ने बताया कि एचएससीएल कॉलोनी निवासी एकल कुमार दुबे उर्फ राजेश (28) का विवाह खैरागढ़ निवासी दीक्षा दुबे (22) से जुलाई 2024 में राजनांदगांव में हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। एकल कुमार पंडिताई का कार्य करता था और पिछले तीन माह से कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।
शनिवार दोपहर को पति-पत्नी के बीच भोजन को लेकर विवाद हुआ। एकल कुमार ने दीक्षा को खाना न बनाने पर ताना मारा, जिससे नाराज होकर दीक्षा ने पति के बाल पकड़ लिए। इस पर गुस्से में आकर एकल कुमार ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, दीक्षा करीब एक घंटे तक अचेत पड़ी रही। घबराए आरोपी पति ने अंततः नेवई थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दीक्षा की मौत की पुष्टि की। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


