खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ जिला बीजापुर ने शिक्षक एल.बी., ई एवं टी संवर्ग और प्रधान पाठक (प्रा. शाला) की वरिष्ठता सूची में गंभीर त्रुटियों पर आपत्ति जताते हुए सुधार की मांग की है। इसी संबंध में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने 22 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी एल.एल. धनेलिया को संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर संभाग शिक्षा के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने बताया कि 13 अगस्त 2025 को जारी वरिष्ठता सूची में कई गंभीर खामियां हैं । नियुक्ति तिथि और पदोन्नति तिथि एक जैसी दर्शाई गई है, जन्मतिथि सीरियल के अनुसार नहीं है, कहीं आदेश जारी होने की तारीख को ही नियुक्ति तिथि मान लिया गया है । साथ ही कुछ स्थानों पर मृत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम भी सूची में शामिल कर दिए गए हैं।
छ्ग शालेय शिक्षक संघ बीजापुर के जिला सचिव कैलाश चन्द्र रामटेके ने बताया कि कि वर्ष 1998 में नियुक्त शिक्षा कर्मियों की पदोन्नति 2006 से प्रारंभ हुई थी, लेकिन सूची में 1998 दर्शाया गया है। वहीं 30 अप्रैल 2005 को कई जिला पंचायतों से आदेश जारी किए गए थे, जिन्हें बाद में राज्य शासन द्वारा 1 मई 2005 से प्रथम नियुक्ति तिथि घोषित किया गया, जबकि सूची में इसका भी सही परिलक्षित नहीं किया गया है। ज्ञापन जिला सचिव कैलाश रामटेके, महामंत्री वसीम खान, ब्लॉक अध्यक्ष विजय चापड़ी एवं अरुण सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से सौंपा गया । संघ ने मांग की है कि सभी त्रुटियों को शीघ्र सुधारते हुए नई वरिष्ठता सूची जारी की जाए।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


