खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नई बनी प्लास्टिक की सड़क महज एक महीने में ही उखड़ जाने से कांग्रेस ने भाजपा की सरकार को घेरते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है । वहीं भाजपा ने जांच और इस पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। बस्तर की प्लास्टिक सड़क के महज एक महिने में उखड़ जाने से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ट्वीट के जरिए प्रदेश की सड़कों की तस्वीरें देश को दिखाना चाहते हैं, तो अब उन्हें दोबारा इस उखड़ी हुई सड़क की तस्वीर रिट्वीट करनी चाहिए।
विदित हाे कि बस्तर में नई बनी प्लास्टिक की एक सड़क महज तकनीकी सवाल तक सीमित नहीं रही बल्कि सत्ता और विपक्ष दोनों के लिए सियासी हथियार बन गई है। अब देखना होगा कि जांच और कार्रवाई के बाद सड़क की तस्वीर बदलती है या नहीं।
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि बरसात से पहले बनी सड़क, पहली ही बरसात में उखड़ जाती है, यह छत्तीसगढ़ का सुशासन है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर नारियल से काम होते हैं तो हम नारियल लेकर जाएंगे और कहेंगे कि मुख्यमंत्री जी नारियल लीजिए और प्लास्टिक सड़क बचा लीजिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम पर है।
वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्लास्टिक की खराब सड़क को लेकर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की सड़क एक प्रयोग है, और बिना भौतिक सत्यापन के कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। जिस सड़क की शिकायत सामने आई है, उसका वे स्वयं जाकर अवलाेकन करेंगे। उन्होंने कहा है कि गुणवत्ता विहीन सड़क बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसकी जांच होगी और कार्रवाई भी होगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


