नई दिल्ली। रजनीकांत स्टारर तमिल एक्शन थ्रिलर ‘कुली’ को 14 अगस्त को रिलीज़ होने पर दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि इसने यूं तो बॉक्स ऑफिस पर शानदार तरीके से शुरुआत की थी लेकिन फिर ओपनिंग वीकेंड पर ही इसकी कमाई में गिरावट आने लगी थी। फिर वीकडेज में तो इसकी कमाई उम्मीद से कहीं ज़्यादा घटती चली गई, जिसके चलते इस फिल्म का पहले हफ़्ते का कलेक्शन ‘2.0’ और ‘जेलर’ से भी कम रहा। चलिए यहां जानते हैं इसने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कितनी कमाई की है?
‘कुली’ ने 9वें दिन कितनी की कमाई?
भारी प्री-सेल्स के दम पर, कॉलीवुड की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने 65 करोड़ की धमाकेदार कमाई के साथ अपनी शुरुआत की थी जो रजनीकांत के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग रही। फिर दूसरे दिन इसकी कमाई घट गई और इसने 54.75 करोड़, तीसरे दिन 39.5 करोड़ और चौथे दिन 35.25 करोड़ की कमाई की। गिरावट के बावजूद, फिल्म ने 4 दिनों के एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड में 194.5 करोड़ की दमदार कमाई की थी।
कुली सोमवार के लिटमस टेस्ट में फेल हो गई और पांचवें दिन इसने सिर्फ़ 12 करोड़ कमाए। इसके बाद छठे दिन से ये सिंगल डिजीट में सिमट गई और इसने 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं सातवें दिन 7.5 करोड़ और आठवें दिन 6.25 करोड़ कमाए। इसी के साथ इसके एक हफ्ते की कुल कमाई 229.65 करोड़ रुपये रही।
वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेडं रिपोर्ट के मुताबिक ‘कुली’ ने 9वें दिन 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ ‘कुली’ की 9 दिनों की कुल कमाई अब 235.15 करोड़ रुपये हो गई है।
कुली बनी रजनीकांत की तीसरी सबसे बड़ी फर्स्ट वीक कलेक्शन फिल्म
‘कुली’ का कलेक्शन अच्छा है, लेकिन बड़ी उम्मीदों और शुरुआत को देखते हुए, इससे और भी ज़्यादा कमाई की उम्मीद थी। रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत के बावजूद, यह 2.0 (303.25 करोड़) और जेलर (235.85 करोड़) के शुरुआती वीक के आंकड़ों से पिछड़ गई है। इस तरह यह रजनीकांत की पहले वीक में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म को लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच पाई है।
रजनीकांत की टॉप 3 फर्स्ट वीक कलेक्शन करने वाली फिल्में
2.0 – 303.25 करोड़
जेलर – 235.85 करोड़
कुली – 229.75 करोड़
‘कुली’ स्टार कास्ट
‘कुली’ में नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, रचिता राम और श्रुति हासन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि आमिर खान ने फिल्म में स्पेशल कैमियो किया है। कुली का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है, जिन्होंने इससे पहले तमिल एक्शन ब्लॉकबस्टर फ़िल्में कैथी, विक्रम, लियो और मास्टर का निर्देशन किया था।
Trending
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक


