खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने गंभीर आपराधिक आरोप में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री के लगातार 30 दिनों तक जेल में रहने की स्थिति में स्वतः पद से हटाने के प्रावधान वाले संसद में प्रस्तुत 130वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर कांग्रेस के विरोध पर जमकर निशाना साधा है। ठोकने ने कहा कि इस विधेयक से जनप्रतिनिधियों में नैतिक आचरण का आग्रह बढ़ेगा।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठोकने ने गुरुवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस विधेयक को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान को निंदनीय बताया जिसमें गांधी ने ‘जो राजा चाहे वही कानून’ कहकर इस विधेयक का विरोध किया है। ठोकने ने कहा कि यह कहने से पहले राहुल गांधी को यह नहीं भूलना चाहिए कि यूपीए शासनकाल में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के जनप्रतिनिधियों से जुड़े एक अध्यादेश को भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाड़कर राहुल गांधी ने अपने आपको राजकुमार बताने का काम किया था। इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी ने कई बार विरोधी दलों की सरकार को आर्टिकल 356 का उपयोग करके गाहे-बगाहे बर्खास्त करके सामंती आचरण प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने लोकतंत्र के गौरव व मर्यादा की रक्षा के लिए लगातार कार्य किया है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठोकने ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के हालिया बयानों के मद्देनजर कहा कि बघेल व बैज अपने संगठन की दुर्दशा पर विचार करना छोड़ भाजपा और प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते आ रहे हैं। ठोकने ने सवाल किया कि क्या बघेल और बैज ने विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में हुई लगातार हार की समीक्षा की है? क्या कारण है कि कांग्रेस को लगातार हार का मुँह देखना पड़ रहा है? कांग्रेस को सभी चुनाव में जनता ने क्यों नकार दिया? कांग्रेस को अपनी समीक्षा करनी चाहिए। ठोकने ने कहा कि आज कांग्रेस प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विचार शून्य हो चुकी है। कांग्रेस के लोगों के पास कोई भी मुद्दा नहीं है, केवल अपने वजूद का अहसास कराने के लिए कांग्रेस के लोग ऊलजलूल बयानबाजी कर रहे हैं।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा


