खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के थाना काेतवाली अंर्तगत जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों 1. मो. मजहर अली खान पिता मो. खलील उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम दहिकोंगा, स्थाई पता केलाबाड़ी दुर्ग एवं 2. राज कुमार बघेल पिता दासु राम बघेल उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम दहिकोंगा को गिरफ्तार किया है। चचेरे भाई ने षड्यंत्र रचकर 60 हजार रुपए में हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी मो. मजहर अली खान पूर्व में भी जिला दुर्ग एवं थाना कोतवाली कोण्डागांव से कई मामलों में जेल जा चुका है।
कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने हत्या की साजिश रचने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हााेने बताया कि 20 अगस्त 2025 को चोरी संबंधी मामलों में संदेही मो. मजहर अली खान को अभिरक्षा में लेकर थाना कोण्डागांव एवं सायबर की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही थी। संदेही का मोबाइल की जाच में संदेही मो. मजहर अली खान के मोबाइल में दहिकोंगा निवासी राजकुमार बघेल के साथ मोबाइल चैट में इनके चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल पेसे से वकील की षड़यंत्र पूर्वक हत्या की साजिश रचने की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद राज कुमार बघेल एवं मो. मजहर अली खान को तलब कर बारिकी से पूछताछ की गई। इस पर राज कुमार बघेल ने बताया कि इसके चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल के साथ सन 2021 से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है एवं प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है. आरोपी राजकुमार बघेल जमीन संबंधी मामले को लेकर अपने चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल का हत्या कराना चाहता था. इसके लिए आरोपी मो. अजहर अली खान को 60 हजार रुपए दिए थे। षड़यंत्र पूर्वक हत्या करने के लिए दोनों मिलकर साजिश रच रहे थे। प्रार्थी कंवल सिंह बघेल पिता स्व. सुकदास बघेल निवासी मिची पारा दहिकोंगा की रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर दोनों आरोपियों के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने एवं अपराध करना स्वीकारने पर आज गुरूवार काे दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा


