खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल से गुरुवार दोपहर एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, करीब 12 बजे जेल प्रशासन ने पांच कैदियों को महिला जेल के पास बने अंडर कंस्ट्रक्शन हिस्से में वेल्डिंग का काम करने के लिए भेजा था। इस दौरान काम के बीच एक कैदी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू मौका देखकर वहां से भाग निकला।
बताया जा रहा है कि फरार कैदी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू, लंबे समय से जेल में बंद था और उसे उम्रकैद की सजा मिली हुई थी। जैसे ही उसकी फरारी की खबर जेल प्रशासन को मिली, तुरंत ही अफरा-तफरी मच गई। जेल प्रबंधन ने इसकी सूचना गंज पुलिस को दी, जिसके बाद फरार कैदी की तलाश जारी है।
जेल प्रशासन ने मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। वहीं, इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा


