खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेश में हुए शराब घोटाले को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में आबकारी विभाग में बड़ा घोटाला हुआ।
कांग्रेस का नाम ही भ्रष्टाचार है। 11 साल पहले देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब भी भ्रष्टाचार किया गया। छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार (कांग्रेस के कार्यकाल) में आबकारी विभाग में घोटाला हुआ। इसके चलते विभाग की बदनामी हुई और उनके मंत्री (पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा) समेत कई अधिकारी आज जेल में हैं।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार से लिप्त है। सरकार में आने के बाद कांग्रेस वादों पर काम करने के बजाय भ्रष्टाचार करने में लगे रहे। आबकारी घोटाला, कोयला घोटाला, DMF घोटाला, सब कांग्रेस सरकार में हुआ है।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा


