नई दिल्ली। वॉर 2′ और ‘कुली’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर रस्साकसी जारी है। 14 अगस्त को रिलीज हुई दोनों फिल्मों को पर्दे पर आए एक हफ्ता हो गया है। जहां रजनीकांत की ‘कुली’ पहले ही 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई थी तो वहीं अब ‘वॉर 2’ भी इस आंकड़े को पार करने के करीब है। अब एक हफ्ते के कलेक्शन के साथ ‘वॉर 2’ ने अक्षय कुमार की हिट फिल्म को मात दे दी है। वहीं ‘कुली’ ने ‘फाइटर’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
‘वॉर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 52 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन फिल्म 57.85 करोड़, तीसरे दिन 33.25 करोड़ और चौथे दिन 32.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में कामयाब रही। पांचवें दिन ‘वॉर 2’ का कलेक्शन 8.75 करोड़ और छठे दिन 9 करोड़ रुपए रहा।
‘वॉर 2’ ने ‘सूर्यवंशी’ का रिकॉर्ड तोड़ा
सैकनिल्क के मुताबिक ‘वॉर 2’ सातवें दिन भी अब तक (रात 11 बजे तक) 5.50 करोड़ रुपए कमा चुकी है।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म का कुल कलेक्शन अब 199 करोड़ रुपए हो गया है।
एक हफ्ते की कमाई के साथ ‘वॉर 2’ ने अक्षय कुमार की हिट फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है।
‘सूर्यवंशी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 195.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
‘कुली’ ने एक हफ्ते में कितना कमाया?
‘कुली’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही ‘वॉर 2’ को पछाड़ रही है। पहले दिन रजनीकांत की फिल्म ने 65 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 54.75 करोड़ और तीसरे दिन 39.5 करोड़ रुपए रहा। ‘कुली’ ने चौथे दिन 35.25 करोड़, पांचवें दिन 12 करोड़ और छठे दिन 9.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया। अब फिल्म के सातवें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कुली’ ने सातवें दिन अब तक 6.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के सात दिनों का कुल कलेक्शन अब 222.5 करोड़ रुपए हो गया है।
इसी के साथ ‘कुली’ ने ऋतिक रोशन की हिट फिल्म ‘फाइटर’ को मात दे दी है।
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘फाइटर’ ने भारत में कुल 212.79 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
Trending
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक


