खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की “पूना मारगेम” (पुनर्वास से पुनर्जीवन) के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव गांव तक किया जा रहा है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के खाेखली विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, नक्सली संगठन के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों से तंग आकर तथा सुरक्षाबलाें की लगातार कार्यवाही के परिणाम स्वरूप आज बुधवार को दंतेवाड़ा एसपी कार्यालय में 25 लाख 50 हजार के13 इनामी नक्सलियों सहित 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाने की बात कही गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियाें में
1. केये उर्फ केशा लेकाम 24 वर्ष 8 लाख रूपये का इनाम
2. कुमारी मंगली कोवासी 35 वर्ष, दो लाख रूपये का ईनाम
3. बुधराम कोवासी 20 वर्ष, दो लाख रूपये का इनाम
4. सन्नू कुंजाम 33 वर्ष, दो लाख रुपये का इनाम
5. देवे मड़काम 32 वर्ष, दो लाख रुपये का इनाम
6. छोटू उर्फ बुधराम बेरता 35 वर्ष, दो लाख रुपये का इनाम
7. भीमसन हेमला 40 वर्ष, दो लाख रुपये का इनाम
8. सोमे उर्फ जमली कुहड़ाम 19 वर्ष, एक लाख का इनाम
9. लक्ष्मण उर्फ राजू कर्मा 31 वर्ष, एक लाख रुपये का इनाम
10. कुमारी कमली मिड़ियाम 30 वर्ष, एक लाख रुपये का इनाम
11. कुमारी हिड़मे उर्फ विज्जो ओयाम 25 वर्ष, 1 लाख रूपये का इनाम
12. मंगडू उर्फ विनोद लेकाम 25 वर्ष, एक लाख रुपये का इनाम
13. कुमारी पोज्जे मड़काम 26 वर्ष, 50 हजार रूपये का इनाम
14. देवा मण्डावी 35 वर्ष,
15. मनीराम पोड़ियाम 29 वर्ष
16. हिड़मा कुहड़ाम 45 वर्ष
17. सुकड़ा उर्फ मोतीलाल कुहड़ाम 40 वर्ष
18. सुशिला कड़ती 27 वर्ष,
19. कमली कड़ती 36 वर्ष
20. सुधरू भोगाम 40 वर्ष
21. बैसू राम जुर्री 45 वर्ष
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा


