देश की आजादी के बाद बस्तर महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव की पहली राजनैतिक हत्या राजमहल गोलीकांड 25 मार्च 1966 को हुई
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर दशहरा में मां दंतेश्वरी के छात्र को लेकर रथारूढ़ होने का ख्वाब देखकर बस्तर राज परिवार के अनेक सदस्याें ने समय-समय पर इसके लिए प्रयास करते रहे हैं, जिसे बस्तर की जनता सहित आदिवासी समाज इसे कभी भी स्वीकार नहीं किया, जिसका कारण यह है कि जनमानस स्व. प्रवीर चंद्र भंजदेव काे अंतिम बस्तर महाराजा मानता है । बस्तर की जनभावनाओं एवं देश की आजादी के बाद राजपिरवार के आपसी वैमनस्यता काे देखते हुए तत्कालीन बस्तर कलेक्टराें ने राज परिवार के किसी भी सदस्य को मां दंतेश्वरी के छात्र को लेकर रथारूढ़ होने पर रोक लगाकर उसके स्थान पर मां दंतेश्वरी के मुख्य पुजारी को दंतेश्वरी के छात्र को लेकर रथारूढ़ होने का आदेश प्रदान किया गया, जो अनवरत लगभग 57 वर्षों से यह परंपरा जारी है। विदित हाे कि महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव की हत्या के पश्चात वर्ष १9६७ से राजपरिवार की भागीदारी एवं प्रतिनिधित्व बस्तर दशहरा पर्व में कभी नहीं रही । चूंकि बस्तर के अंतिम महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव निःसंतान थे । उन्होंने न किसी को गोद लिया न ही किसी को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। वर्तमान में भी प्रवीर चंद्र भंजदेव का कोई वैद्यानिक उत्तराधिकारी नहीं है । वहीं अंतिम बस्तर महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव के जीवन काल में षढयंत्र के तहत प्रवीर काे पागल घाेषित कर उसके छाेटे भाई विजय चंद्र भंजदेव काे तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने बस्तर महाराजा घाेषित कर बस्तर की जनता के सामने प्रस्तुत किया जिसे नकार दिया गया, परिणाम स्वरूप लाेहंडीगुड़ा गाेलीकांड की घटना तक घटित हुई, जिसमें दाे दर्जन से अधिक आदिवासी पुलिस की गाेली का शिकार हुए। वर्तमान राजपरिवार के सदस्य विजय चंद्र भंजदेव के वारिस हैं, वहीं उनके वारिसाें के द्वारा विजय चंद्र भंजदेव काे हासिए में रखकर बस्तर के जनप्रिय अंतिम बस्तर महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव के विरासत काे प्राप्त करना चाहते हैं। जिसे हमेंशा से ही बस्तर की जनता व आदिवासी समाज बस्तर दशहरा में राजपरिवार के सदस्याें के रथारूढ़ हाेने के ख्वाब काे विफल करता रहा है।
मां दंतेश्वरी के मुख्य पुजारी कृष्ण कुमार पाढ़ी ने बताया कि बस्तर महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव की हत्या के बाद राजपरिवार के सदस्याें के द्वारा बस्तर दशहरा में मां दंतेश्वरी के छत्र के साथ रथारूढ हाेने के लिए इससे पहले भी प्रयास करते रहे हैं।
बस्तर दशहरा में मां दंतेश्वरी के छात्र को लेकर रथारूढ़ होने के लिए राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव वर्ष 2000 से अनवरत प्रयासरत हैं, वर्ष २००० में तत्कालीन बस्तर कलेक्टर प्रवीर कृष्ण ने दशहरा पर्व को लोकोत्सव की संज्ञा देकर सामंतशाही को इससे दूर रखकर राजपरिवार सदस्याें को केवल साधारण नागरिक की हैसियत से बस्तर दशहरा में सम्मिलित होने की सलाह दी थी। फलस्वरूप राजपरिवार को एक साधारण नागरिक जैसे इसमें भाग लेना पड़ा।
इसी कड़ी में पुन: राजपरिवार सदस्याें के द्वारा 10 अगस्त काे बस्तर दशहरा की परंपराओं शामिल हाेने वालाें के साथ एक बैठक आहूत कर उसे बस्तर का आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्वकर्ता बताते हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप पदेन अध्यक्ष बस्तर दशहरा महापर्व समिति काे प्रेषित ज्ञापन में बस्तर दशहरा महापर्व में राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव एवं उनकी पत्नि के नाम का उल्लेख नही करते हुए वर्तमान महाराजा-महारानी को पुनः रथारूढ़ करने व ऐतिहासिक मुरिया दरबार में महत्वपूर्ण स्थान प्रदान किए जाने की मांग रख दी है।
विदित हाे कि आजादी के बाद अंतिम बस्तर महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव की हत्या के बाद शासन-प्रशासन ने बस्तर राजपरिवार के किसी भी सदस्य काे बस्तर महाराजा की मान्यता प्रदान नही किया गया । वहीं मां दंतेश्वरी मंदिर सहित रियासत कालीन 22 मंदिर एवं इसके पर्व त्याेहार परंपराओं सहित बस्तर दशहरा पर्व का संचालन जिला प्रसाशन के द्वारा गठित टेंपल कमेटी के माध्यम से पदेन बस्तर सांसद की अध्यक्षता में बस्तर दशहरा महापर्व समिति के द्वारा जन-जन का लाेकपर्व बस्तर दशहरा संचालित है।
महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव की हत्या के पश्चात १9६७-६८ के बस्तर दशहरा पर्व में उनकी धर्मपत्नी महारानी वेदवती रथारूढ़ हुई थी, लेकिन वेदवती के रथारूढ़ हाेना विवादास्पद हाेने के चलते तत्कालीन जिलाध्यक्ष डॉ. ब्रम्हदेव शर्मा ने स्व. प्रवीर चन्द्र भंजदेव की विधवा पत्नी एवं स्व. विजयचत्त्द्र भंजदेव की विधवा पत्नी के मध्य विवाद का निपटारां किया था। इस फैसले के तहत दोनों पक्षकारों ने मुख्य पुजारी स्व. लल्लूप्रसाद पाढ़ी को दशहरा पर्व में आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी देवी की छत्र के साथ रथारूढ़ होने की सहमति दी और सामंतशाही की प्रथा को तिलांजलि देकर राजपरिवार के सदस्यों को इस पर्व से दूर रखते हुए आम जनत्ता की भांति बस्तर दशहरा पर्व में सम्मिलित होने की प्रक्रिया चालू की थी, यह आज भी जारी है, इसे तत्कालीन बस्तर दशहरा पर्व के दस्तावेजों में अवलोकन किया जा सकता है।
बस्तर महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव काे देश की आजादी के बाद तत्कालीन कांग्रेस के शासन काल उनके स्थापित प्रभाव एवं बस्तर के जनसामान्य एवं आदिवासी समाज में गहरी पैठ से परेशान हाेकर पहले षढ़यंत्र के तहत पागल घाेषित कर प्रवीर के छाेटे भाई विजयचंद्र भंजदेव काे बस्तर महाराजा घाेषित कर प्रवीर काे हासिए में डालने के प्रयास किया गया जिसे बस्तर की जनता ने नकारते हुए विजयचंद्र भंजदेव काे बस्तर महाराजा नही माना। परिणाम स्वरूप देश की आजादी के बाद पहली राजनैतिक हत्या राजमहल गोलीकांड में 25 मार्च 1966 को, प्रवीर को उनके कई आदिवासी अनुयायियों के साथ गोली मारकर कर हत्या कर दी गई।बस्तर महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव की राजनैतिक हत्या के बाद संपूर्ण बस्तर के जनमानस की संवेदना स्व. प्रवीर चंद्र भंजदेव के साथ इस कदर जुड़ी हुई थी, कि स्व. प्रवीर चंद्र भंजदेव काे अंतिम बस्तर महाराजा के रूप में पूतिज किए जाने लगे, फलस्वरूप बस्तर राज परिवार के किसी भी सदस्य को बस्तर का जनसामान्य एवं आदिवासी समाज ने बस्तर महाराजा का दर्जा देकर बस्तर दशहरा में रथारूढ़ करने से स्पष्ट इंकार कर दिया, यह बस्तर का ऐतिहासिक तथ्य है।


