Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

    November 26, 2026

    आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

    November 26, 2026

    भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
    • आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
    • भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
    • जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
    • मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
    • जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
    • लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » समृद्ध गांव से ही बनेगा समृद्ध राज्य और विकसित देश– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    छत्तीसगढ़

    समृद्ध गांव से ही बनेगा समृद्ध राज्य और विकसित देश– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 19, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    उप मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन, मंच निर्माण, सीसी रोड व विद्यालय में किचन शेड के लिए 39 लाख रुपए की घोषणा की

    उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं, शिकायत और मांगे सुनीं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम छाटा झा, मूडघुसरी एवं लासाटोला में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचकर ग्रामीण अंचल को विकास की नई सौगात दी। उन्होंने इन ग्रामों के सर्वांगीण विकास के लिए 39 लाख रुपए की घोषणाएं कर वहां की निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रवास के दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव के विकास के लिए संकल्पित है।
    उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का भेंट-मुलाकात में उपस्थित ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और अपनी अपेक्षाएं उनके सामने रखीं। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने त्वरित निर्णय लेते हुए ग्रामीणों की मांगों पर सहमति जताई और तत्काल लाखों रुपए की सौगात की घोषणा कर दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की गंगा गांव-गांव और घर-घर तक बहे, यही हमारी प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से हर गांव को समृद्ध बनाने का कार्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक समय पर पहुँचना चाहिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।
    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांग पर घोषणाएं कीं। उन्होंने ग्राम छाटा झा में 20 लाख रुपए की लागत से सर्व समाज सामुदायिक भवन एवं 2 लाख रुपए की लागत से मंच निर्माण, ग्राम मूडघुसरी में 7 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम लासाटोला में 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण तथा विद्यालय में मंच एवं किचन शेड निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष श्री गणेश तिवारी, श्री रोहित नाथ योगी सहित जनप्रतिनिधि ग्रामीण, युवा, महिलाएं उपस्थित थे।
    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि ग्रामीण अंचलों का सतत् विकास ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर गाँव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और ग्रामीण किसी भी सुविधा के लिए शहरों पर निर्भर न रहें। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने आगे कहा कि समृद्ध और सशक्त गाँव ही समृद्ध राज्य और समृद्ध भारत की नींव हैं। आज की सरकार का संकल्प है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आत्मनिर्भरता और विकास की ऐसी व्यवस्था बने, जिससे गांव के युवा शहर की ओर पलायन न करें। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने यह भी कहा कि शासन की योजनाएं तभी सफल होंगी जब उनका लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक समय पर पहुँचेगा। इसके लिए प्रशासन को और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर गाँव, हर समाज और हर वर्ग के विकास के लिए समर्पित है। योजनाओं का उद्देश्य सिर्फ ढांचागत निर्माण नहीं बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार करना है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

    November 26, 2026

    आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

    November 26, 2026

    भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित

    November 26, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

    By Khabar WorldNovember 26, 20260

    शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिली राहत, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाएं…

    आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

    November 26, 2026

    भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित

    November 26, 2026

    जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

    November 26, 2026

    आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी

    November 26, 2026

    भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित

    November 26, 2026

    जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद

    November 26, 2026

    जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च

    November 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.