खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला हो गया है। घटना के अगले दिन युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को बदमाशों ने घर से घसीट कर बाहर निकाला था। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल इस मामले में विवाद की वजह साफ नहीं हो पायी है। यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाठा इलाके का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, संतोषी यादव ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि वह बजरंगबली मंदिर के पास चंगोरा भाठा में रहती है। 13 अगस्त को उनका बेटा सोमनाथ यादव घर में सोया था। रात 13 लड़के घर पर आकर दरवाजा बजाएं। सोमनाथ ने घर का दरवाजा खोला। तो लड़कों ने उसे पकड़ लिया। फिर घसीटकर घर के बाहर लेकर आए।
बदमाशों ने सोमनाथ को चारों तरफ से घेर लिया। फिर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वें मुक्के और लात घुसे से मारने लगे। इस मारपीट के बाद उन्होंने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिससे कि सोमनाथ के पैर के पिंडली में गंभीर चोट आ गई। उसख खून बहने लगा। यह देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए।
इस घटना के बाद सोमनाथ के परिजनों ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं सोमनाथ को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 14 अगस्त को उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल कुछ बदमाशों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन


