खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना नगरनार परिसर में एसपी शलभ कुमार सिन्हा के दिशा निर्देशन में एएसपी माहेश्वर नाग, सीएसपी सुमीत कुमार डी धोत्रे की उपस्थिती में आज गुरूवार काे सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम सरपंच, उपसरपंच, सचिव, कोटवार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना नगरनार क्षेत्र के ग्रामों के ग्राम सरपंच, उपसरपंच, सचिव, कोटवार के अलावा गौसेवक, बजरंग दल के पदाधिकारी गण रवि ब्रम्हचारी, मुन्ना बजरंगी, भरत बघेल. जागेश्वर साहु नवीन देवांगन विष्णु ठाकुर, रोहित घोष, पवन राजा एवं अन्य नागरिक गण बड़ी संख्या में शामिल हुये। कार्यक्रम में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दुर्घटना से होने वाले आकस्मिक मृत्यु को रोकने हेतु जन जागरूकता चलाकर सार्थक प्रयास करने सहित सामाजिक बुराई मद्यपान, नशाखोरी, से होने वाले सामाजिक-आर्थिक नुकसान, सायबर फ्रॉड से बचने के उपाय यातायात नियम में विशेष कर दुपाहियो वाहन चलाते समय हेलमट के उपयोगिता को समझाते हुये हेलमेट के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, उपनिरीक्षक सतीस यदुराज सउनि सतीस यादव महेन्द्र ठाकुर, जदुराम बघेल, प्रधान आरक्षक धरम कश्यप, विनोद यादव दुकसिह नरेटी, मप्रआर पीलेश्वरी साहु आरक्षक तीरथ राम फेकर चेतन बघेल प्रकाश नायक, म.आर. आशा भद्रे महिला लांस नायक ललीता यादव का योगदान रहा।
Trending
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप


