नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई देखने को मिलेगी। दरअसल दो बड़ी ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ 14 अगस्त से 17 अगस्त तक के पहले चार दिनों में कुल मिलाकर 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर सकती हैं। हालांकि शुरुआती ट्रेंड देखते हुए, ऐसा लग रहा है कि पहले दिन रजनीकांत की कुली ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 पर भारी पड़ सकती है। बाकी तीन दिनों का कलेक्शन फिल्मों की क्वालिटी पर डिपेंड करेगा। अगर वॉर 2 और कुली दोनों को दर्शकों का प्यार मिलता है, तो हम घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई देखेंगे। फिलहाल ये जान लेते हैं कि ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ में से कौन सी फिल्म कमाई के मामले में भारी पड़ेगी।
पहले दिन ‘वॉर 2’ कितना कर सकती हैं कलेक्शन?
कई ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ 2025 की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बन सकती है।
इस एक्शन थ्रिलर के भारत में पहले दिन लगभग 30-35 करोड़ रुपये की कमाई करने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि अब तक, विक्की कौशल की ‘छावा’ इस ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में सबसे आगे है।
इस साल फरवरी में रिलीज हुई इस फिल्म ने ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
पहले दिन ‘कुली’ कितना कर सकती हैं कलेक्शन?
दूसरी ओर ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत की ‘कुली’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। अब तक कोई भी तमिल फिल्म ऐसा नहीं कर पाई है।
इसी के साथ कई ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कुली’ लियो को पछाड़कर अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली तमिल फिल्म बन सकती है।
थलपति विजय स्टारर इस फिल्म ने 2023 में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 145 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
रजनीकांत की फिल्म के पहले दिन दुनिया भर में लगभग 150 करोड़ रुपये की कमाई करने की उम्मीद है।
‘वॉर 2’ और ‘कुली’ की स्टार कास्ट
‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के अलावा आशुतोष राणा भी हैं। अयान मुखर्जी ने इसे निर्देशित किया है। वहीं लोकेश कनगराज निर्देशित कुली में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और श्रुति हासन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जबकि आमिर खान एक छोटी सी भूमिका में हैं।
Trending
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक


