खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर बोधघाट थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के ट्रक ड्राइवर को न्यूड कर नचा-नचा कर मारने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि 2 मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अब बस्तर जिले के एसपी शलभ सिन्हा ने फरार दाेनाे मुख्य आरोपियों पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इनका पता बताने वालों को घाेषित ईनाम दिए जाएंगे। जो भी व्यक्ति फरार दोनों आरोपियों की जानकारी देगा उसके नाम को गोपनीय रखा जाएगा। जिस फॉर्म हाउस में ड्राइवर को न्यूड कर नचा-नचाकर मारा था, उसे पुलिस ने सील कर दिया गया है।
विदित हाे कि मामला 25 जुलाई का है, 2 अगस्त को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। वहीं 4 अगस्त को पुलिस ने इस मामले में शामिल 2 आरोपी नीलम नाग और संजू उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही अन्य 2 मुख्य आरोपी आयुष राजपूत और मिथिलेश साहू घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि इनकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पड़ोसी राज्यों में भी इनके बारे में पता लगाया जा रहा है। मुख्य आरोपी फरार हैं उनके रिश्तेदारों, परिचितों के यहां भी पुलिस की नजर है।फिलहाल आज 13 अगस्त तक इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
बस्तर जिले के एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि पुलिस को पता चला था, मिथिलेश और आयुष के साथ इस घटना में नीलम और संजू भी शामिल हैं, तो इन दोनों को शहर से ही इनके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है । वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


