खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के केंद्रीय विद्यालय बचेली के सभागार में नेशनल लाइब्रेरियन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लाइब्रेरी विज्ञान के जनक कहे जाने वाले डॉ. एसआर रंगनाथन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कक्षा सातवीं की छात्रा भूमिका यादव ने डॉ. रंगनाथन की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात पुस्तकालयाध्यक्ष ओमप्रकाश ने नेशनल लाइब्रेरियन दिवस मनाने के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार गणित के प्रोफेसर होने के बावजूद डॉ. रंगनाथन ने लाइब्रेरी विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर उसे नई पहचान दी और उनके द्वारा दिए गए पांच सूत्र ने लाइब्रेरी साइंस जगत में क्रांति ला दी। कार्यक्रम में ग्रीष्मावकाश के दौरान लाइब्रेरी विभाग द्वारा आयोजित रीडिंग चैलेंज में विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
साथ ही जुलाई के रीडर ऑफ़ द मंथ चुनी गई छात्रा विद्या यादव को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। इस सम्मान ने विद्यार्थियों में और अधिक पढ़ने की प्रेरणा जगाई तथा उन्हें नियमित रूप से पुस्तकों के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित किया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रतीक जायसवाल ने विद्यार्थियों को पुस्तक एवं पुस्तकालय के महत्व एवं पठन संस्कृति पर प्रेरक विचार साझा किए और विजेताओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


