खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। देश के राष्ट्रव्यापी अभियान “हर घर तिरंगा” के तहत सी.आर.पी. एफ. की 226 वीं बटालियन द्वारा आज मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय, गीदम नाला से सुकमा शहर तक एक बाईक रैली का आयोजन किया गया । इसमें 226 बटालियन के कमाण्डेंट एच.पी. सिंह के साथ बटालियन के अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यकम में बाईकर्स का एक जुलूस शामिल था, जो तिरंगा लहराते और जयकारे लगाते हुए शहर के प्रमुख स्थलों से गुजरे । पूरे रास्ते को उत्सवी सजावट और देशभक्ति के संदेशों से सजाया गया था। इसके अतिरिक्त सुकमा पुलिस की टीम के साथ स्थानीय जनता ने भी इस रैली में जुड़कर इस अभियान को एक पूर्ण रूप प्रदान किया।
कमाण्डेंट 226 बटा एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा मदर टेरेसा स्कूल (सुकमा) के बच्चों एवं एन.सी.सी के छात्रों तथा सरकारी जूनियर कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं तथा स्थानीय निवासियों को तिरंगा वितरित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाने की अपील भी की। उन्होंने लोगों से अपने घर पर एक तिरंगा फहराने एवं सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट #Har Ghar Tiranga एवं Selfie With Tiranga के साथ अपलोड करने के लिए भी प्रेरित किया जिससे की जन-जन के अदंर राष्ट्र भावना को जागृत किया जा सके।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


