खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। देश की आजादी पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी पहल को जिले में कलेक्टर हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में तीन चरणों में क्रियान्वित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी मां बम्लेश्वरी स्वयं सहायता समूह आसना की सदस्य कुंती मोरला और पिंकी बघेल ने एक अनूठी पहल की है।
उक्त समूह द्वारा संभाग मुख्यालय जगदलपुर के सिरहासार भवन परिसर में एक विशेष स्टॉल लगाया गया है। जिसमें समूह के हस्तनिर्मित उत्पादों के साथ-साथ हर घर तिरंगा अभियान के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए तिरंगे से संबंधित विभिन्न उत्पाद भी उपलब्ध हैं। समूह के स्टॉल में तिरंगा झंडा, तिरंगा माला, तिरंगा बैच, तिरंगा हैंड बेल्ट और तिरंगा स्टिकर जैसे आकर्षक उत्पाद विक्रय किए जा रहे हैं । यह पहल न केवल राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा दे रही है, बल्कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह स्टॉल स्थानीय लोगों के लिए तिरंगे से जुड़े उत्पाद खरीदने और हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने का एक प्रेरक अवसर प्रदान कर रहा है।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन


