खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के नथिया नवागांव स्थित श्रीराम वाटिका में भगवान की मूर्तियों के साथ नशे में धुत असमाजिक तत्वों ने थप्पड़ मारते एवं मूर्तियाें पर चढ़कर अभद्रता करते हुए फोटो -विडियाे बनाने वाले 4 आराेपित बदमाश 1. संजू मरकाम पिता हिरामन मरकाम उम्र 21 वर्ष, 2. शिललाल कोर्राम पिता साधूराम कोर्राम उम्र 26 वर्ष, 3.लोचन कुमार चक्रधारी पिता सरवन सिंह चक्रधारी उम्र 25 वर्ष, 4.महेश कोर्राम पिता गैदी कोर्राम उम्र 26 वर्ष 5.विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी निवासी मांझापारा आलोर थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक धारा 196,298,299,302,3 (5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे न्यायालय कांकेर में न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश कर किया गया।
कांकेर जिले में पहले से ही धार्मिक तनाव की स्थिति बनी हुई है, धर्मांतरण को लेकर लगातार हाे रहे हुए विवाद के बाद से माहौल तनावपूर्ण हाेने से तथा भानुप्रतापपुर इलाके के अलग-अलग गांवों में पादरियों और पास्टरों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है । इसके बाद श्रीराम वाटिका में भगवान की मूर्तियों के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताते हुए कोंडागांव और कांकेर थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी। हिंदू संगठनों ने इस घटना को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए मूर्तियाें पर चढ़कर अभद्रता करते हुए फोटो -विडियाे बनाने वाले 4 आराेपित बदमाशाें काे काेंड़ागांव जिले से गिरफ्तार कर लिया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक रामकुमार साव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी प्रआर.ओमप्रकाश कृषान, आर.शाक्ति सिंह एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग पार्टी का याेगदान रहा है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


