खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी मंडल अंतर्गत करंदोला शक्ति केंद्र में आज साेमवार काे आयोजित “तिरंगा यात्रा” में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वनमंत्री केदार कश्यप सम्मिलित हुए। वनमंत्री केदार कश्यप ने इस दौरान लोगों से कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगे को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर फहराकर स्वतन्त्रता का पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी ने देश में राष्ट्र भक्ति का वतावरण निर्मित किया है । मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भी यही है। यह यात्रा हर व्यक्ति के मान-सम्मान और देश के सम्मान से जोड़कर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
भाजपा का दावा है कि तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों में राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना मजबूत होगी, जो हमें तिरंगा यात्रा के दौरान देखने को मिल रहा है। भानपुरी मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा में इस वर्ष भी भव्यता के साथ निकाला गया। यह यात्रा भानपुरी मंडल में करंदोला शक्ति केंद्र के अस्पताल चौक से मुख्य मार्ग होते हुए वनवासी कल्याण
आश्रम तक निकाला गया। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से वनमंत्री केदार कश्यप के साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रूपसिंह मंडावी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांकला, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, खितेश मौर्य भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


