खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के ताडोकी थाना क्षेत्र के ग्राम हवेचुर में धर्मांतरण काे लेकर धर्मांतरित परिवार को चिन्हित कर ग्रामीणों ने रविवार को मारपीट करने का मामला आज साेमवार काे धर्मांतरित परिवार के पीड़िताे के आज कांकेर एसपी कार्यालय पहुंचने पर सामने आया है। धर्मांतरित परिवार के पीड़िताें ने थानेदार के द्वारा एफआईआर नहीं लिखने का आराेप लगाया है। धर्मांतरित परिवार के पीड़िता शांतिबई का पुत्र हितेश दर्राे ने बताया कि घटना के बाद से उसकी मां अब तक बेहोश है। वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है, जो अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा एक युवक के कान का पर्दा फट गया है। उन्हाेने बताया कि ग्रामीणों ने 8 परिवार के 36 लोगों से मारपीट की है। कांकेर एसपी से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
धर्मांतरित परिवार के पीड़िताें से मिली जानकारी के अनुसार रविवार (10 अगस्त) को सुबह 11 बजे चर्च से लौटने के बाद जब वे अपने दैनिक कामों में व्यस्त थे, तभी ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने कथित तौर पर धर्मांतरित परिवारों को निशाना बनाकर मारपीट की । हमले में शांति बाई दरों की घायल है और वह अभी भी बेहोश हैं । एक अन्य महिला बिसन्तिन दर्राे भी गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि जागेश्वर उसेंडी के कान का पर्दा फटने की आशंका है। उनका यह भी आरोप है थाने में पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
राष्ट्रीय क्रिश्चन मोर्चा कांकेर इकाई के प्रदेश सचिव साईमन दिग्बल तांडी ने बताया कि हमले में 8 परिवारों के 36 लोग पीड़ित हुए हैं। पीड़ित तुरंत ताडोकी थाना पहुंचे, लेकिन उनका मामला दर्ज नहीं किया गया। दहशत में रात बिताने के बाद अगले दिन 11 अगस्त को पीड़ित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
कांकेर पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने कहा है कि चर्च को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ है । दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की जांच की जा रही है। जांच के बाद यदि मामले में अपराध पंजिबद्ध कर दोषियों पर कार्रवाई होगी।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


