खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में वर्ष 2020-21 से इंद्रावती नदी के बेदरे में बन रहे 930 मीटर लंबे अधूरे पुल को बनाने के लिए पुन: टेंडर हुआ है। इससे पूर्व अशोक मित्तल द्वारा इस पुल का टेंडर लिया गया था, 8 पिलर बनाने के बाद काम रुक गया था, इस पुल पर 38 पिलर खड़े किये जाने हैं। विदित हाे कि पूर्व के ठेकेदार के सुपरवाइजर और एक अन्य कर्मचारी को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था, एक हफ्ते में इनको नक्सलियों ने काम बंद करने की चेतावनी के साथ छोड़ दिया था, जिसके बाद से इस पुल का काम बंद पड़ा है। अब इस पुल के काम को पूरा करने की कवायद फिर से शुरू हो गई है, पुन: टेंडर जारी किया गया है और प्रक्रिया चल रही है।
इस पुल के निर्माण के लिए इंद्रावती नदी के किनारे ही जवानों का कैंप स्थापित किया गया है। पहले इस पुल की लागत 42 करोड़ थी, अब इसकी लागत घटकर 28 करोड़ हो गई है। ब्रिज कार्पोरेशन द्वारा टेंडर जारी किया गया था, पुल के 8 पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं, इसलिए इसकी लागत अब कम हो गई है। छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र को जोड़ने पुल अब सुरक्षा बलों की तैनाती में बेदरे में पुल बनकर तैयार होगा। बीजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 55 किमी दूर बेदरे में बीजापुर से महाराष्ट्र के नागपुर को जोड़ने पुल बनाया जा रहा है, इस पुल पर 38 पिलर खड़े किये जाने हैं लेकिन नक्सल गतिविधि के चलते महज 8 पिलर ही यहां खड़े हो पाए हैं। कार्य की समयावधि भी समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद पुन: टेंडर किया गया है। इस पुल के निर्माण से जहां बीजापुर से सीधे महाराष्ट्र जुड़ जाएगा वहीं, बीजापुर जिले के नदी पार की पंचायतें भी जुड़ेंगी। पुल के बनने से नदी पार के दर्जनों गांवों तक विकास पहुंचेगा, पीडीएस राशन, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे, ग्रामीणों तक सीधा सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचेगा।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


