नई दिल्ली। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। तीन दिन बाद ये फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली है। ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऋतिक और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी ग्लैमर का तड़का लगाती हुई नजर आएंगी। वॉर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और लोग जमकर टिकट्स खरीद रहे हैं।
वॉर 2 का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है उसके बाद से ही फैंस इसके लिए दीवाने हुए हैं। फिल्म को लेकर बहुत ही तगड़ा बज है। ये बज एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिल रहा है। वॉर 2 की एडवांस बुकिंग विदेशों में तो पहले ही ओपन हो गई थी लेकिन इंडिया में हाल ही में हुई है और इसने करोड़ों की कमाई कर ली है।
एडवांस बुकिंग से की करोड़ों की कमाई
वॉर 2 की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अब तक 5.62 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं। वॉर 2 के अब तक 6723 शोज के 55773 टिकट्स बिक चुके हैं। हर कोई पहले दिन ही फिल्म देखना चाहता है। 15 अगस्त की छुट्टी का फिल्म को खूब फायदा होने वाला है।
वॉर 2 में जबरदस्त एक्शन
वॉर 2 में फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। ट्रेलर में ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर प्लेन पर एक्शन करते नजर आए हैं। इसके साथ ही ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी का रोमांस देखने को मिलेगा।
कुली से होगा क्लैश
वॉर 2 का क्लैश रजनीकांत की फिल्म कुली से होने वाला है। कुली भी एडवांस बुकिंग से जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म में रजनीकांत का ऐसा लुक पहली बार देखने को मिलने वाला है। इस वजह से फैंस कुली को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं। अब देखना होगा दोनों में से कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार पाती है।
Trending
- अभिषेक शर्मा ने ‘ऐतिहासिक’ शतक से ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप?
- मंगलवार को फिर ‘भूत बंगला’ का चला जादू, कर डाली धमाकेदार कमाई, अब बनाने वाली है ये सॉलिड रिकॉर्ड
- गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है डायरिया का खतरा? अचानक उल्टी-दस्त होने लगें, तो क्या करें, डॉक्टर ने दिए टिप्स
- बाबादीप सिंह नगर में अवैध प्लाटिंग पर गरजा निगम का बुलडोजर
- मुख्यमंत्री साय ने भतीजे के विवाह में शामिल होकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- बलौदाबाजार में रिश्तों का कत्ल: कलयुगी बेटे ने लकड़ी के पटिए से वार कर ली मां की जान
- रायपुर में रसोई गैस के नए युग की शुरुआत: हरियाणा की कंपनी बिछाएगी पाइपलाइन का जाल
- वेदांता पावर प्लांट हादसे में मुआवजे की प्रक्रिया तेज, 21 परिवारों को मिली 35-35 लाख की सहायता


