रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के अलावा भाई-बहन को कुछ विशेष उपाय जरुर करना चाहिए, इससे तरक्की, धन और सौभाग्य की प्राप्ति होती है, जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होता है।
बहने अपने भाई को नजर दोष से बचाने के लिए फिटकरी लें और फिर उसे सात बार भाई के ऊपर से उतार कर उस फिटकरी को चूल्हे में जला दें, या किसी चौराहे पर फेंक दें। ऐसा करने से नजर दोष दूर होता है।
रक्षाबंधन के दिन सुबह स्नान के बाद सबसे पहले आरती की थाली में एक राखी और चांदी का सिक्का रख लें। इसकी जगह एक रुपए का सिक्का भी रख सकते हैं। अब इसे मंदिर में रख दें। अगले दिन सिक्का एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। मान्यता है इससे धन में वृद्धि होती है।
रक्षाबंधन के दिन सुबह स्नान के बाद सबसे पहले आरती की थाली में एक राखी और चांदी का सिक्का रख लें। इसकी जगह एक रुपए का सिक्का भी रख सकते हैं। अब इसे मंदिर में रख दें। अगले दिन सिक्का एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। मान्यता है इससे धन में वृद्धि होती है।
भाई पैसों की तंगी से जूझ रहा है तो रक्षाबंधन के दिन बहन के हाथ से गुलाबी कपड़े में चावल, एक रुपया और एक सुपारी लेकर बांध लें। फिर गुलाबी कपड़े में रखे सामान को उत्तर दिशा में रख दें। मान्यता है ऐसा करने से आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है और धन धान्य की कमी नहीं होती।
सुबह स्नान कर लक्ष्मी माता और गणेश जी की पूजा करे। फिर ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ और ‘ॐ गण गणपतये नमः’ इन दोनों मंत्रों का 108 बार जाप करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है।सुबह स्नान कर लक्ष्मी माता और गणेश जी की पूजा करे। फिर ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ और ‘ॐ गण गणपतये नमः’ इन दोनों मंत्रों का 108 बार जाप करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है।
रक्षाबंधन की सुबह स्नान के बाद किसी हनुमान मंदिर जाएं और हनुमान जी को नारियल, मिठाई चढ़ाएं। एक राखी हनुमान जी को बांधें और बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें। साथ ही, हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


