खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में जहां अक्सर गोलियों की आवाजे गूंजती रही हैं, वहां इस बार राखी के पवित्र धागों ने एक अलग ही माहौल बना दिया। सुरक्षा के कड़े पहरे और तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच, छात्राओं ने सुरक्षा बल के जवानों के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया।
सुबह से ही गांव की महिलाएं और बच्चियां रंग-बिरंगी राखियां, तिलक की थाली और मिठाइयों के साथ सुरक्षा बल के कैंप पर पहुंची। जवानों के चेहरे पर घर-परिवार से दूर रहने का दर्द साफ झलक रहा था, लेकिन जैसे ही इन बहनों ने उनके हाथों में राखी बांधी, उनकी आंखों में खुशी और अपनापन छलक पड़ा। कई जवानों ने बताया कि वे सालों से अपने घर पर राखी के मौके पर नहीं जा पाए, लेकिन यहां उन्हें ऐसा लगा जैसे वे अपने ही परिवार के बीच हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


