वरलक्ष्मी व्रत 8 अगस्त 2025 को है। कहा जाता है कि ये दिन दिवाली की तरह ही मनाया जाता है, इस दिन मां लक्ष्मी की भव्य रूप से पूजा की जाती है। मान्यता है कि सावन माह के अंतिम शुक्रवार को किए जाने वाला ये व्रत कलियुग में सौभाग्य प्राप्ति की चाबी है। इसके फलस्वरूप निर्धन भी धनवान हो जाता है। वरलक्ष्मी व्रत के दिन कथा पढ़ने मात्र से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
वरलक्ष्मी व्रत की कथा
वरलक्ष्मी व्रत कथा के अनुसार बहुत पौराणिक समय मैं मगध राज्य में कुण्डी नामक एक नगर था। यह नगर मगध राज्य के मध्य स्थापित था। इस नगर में एक ब्राह्मणी नारी चारुमति अपने परिवार के साथ रहती थी। जिस पर माता लक्ष्मी का बहुत अटूट विश्वास था। वह हर दिन माता लक्ष्मी की पूजा करती थी।
एक रात्रि में माँ लक्ष्मी ने उस महिला से प्रसन्न होकर उसे स्वप्न में दर्शन दिए और उसे वर लक्ष्मी नामक व्रत करने का सुझाव दिया और कहा इस व्रत के प्रभाव से तुम्हे मनोवांछित फल प्राप्त होगा।
अगले सुबह चारुमति ने मां लक्ष्मी के बताये गए वरलक्ष्मी व्रत को समाज की अन्य नारियों के साथ विधिवत पूजन किया। पूजन के संपन्न होने पर सभी नारियां कलश की परिक्रमा करने लगीं, परिक्रमा करते समय समस्त नारियों के शरीर विभिन्न स्वर्ण आभूषणों से सज गए। उनके घर भी सोने से सुसज्जित हो गए। घोड़े, हाथी, गाय आदि पशु भी आ गए। कालांतर में यह कथा भगवान शिव जी ने माता पार्वती को सुनाई थी। माता पार्वती ने भी इस व्रत को किया था।
वरलक्ष्मी व्रत की आरती
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निस दिन सेवत हर – विष्णु – विधाता, ॐ जय….
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग माता
सूर्य-चन्द्रमा ध्यान करते, नारद ऋषि गाते, ॐ जय….
आप पाताल-निरंजनी, सुख-संपत्ति दाता हैं
जो कोई तुमको ध्याता, वह ऋद्धि-सिद्धि-धन पाता, ॐ जय….
तुम पाताल – निवासिनि, तुम ही शुभदाता
कर्म – प्रभाव – प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता, ॐ जय….
जिस घर तुम रहती, तहं सब सद्गुण आता
सब संभव हो जाता, मन नहिं घबराता, ॐ जय….
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता
खान – पान का वैभव सब तुमसे आता, ॐ जय….
शुभ – गुण मंदिर सुंदर, क्षीर निधि जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहीं पता, ॐ जय….
महालक्ष्मीजी जी की आरती, जो कोई नर गाता
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता, ॐ जय……
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी


