नई दिल्ली। अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन ऐसा गदर काटा कि हर कोई हैरान रह गया। इसने दो हफ्ते तक हर दिन ताबड़तोड नोट कमाए। वहीं तीसरे हफ्ते में कई नई फिल्मों के सिनेमाघरो में रिलीज होने से इसकी कमाई पर असर तो हुआ लेकिन इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ने फिर भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और करोड़ों में ही कलेक्शन किया। चलिए यहां जानते हैं ‘सैयारा’ ने रिलीज के 21वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘सैयारा’ ने 21वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘सैयारा’ साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है। मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म ने इतना कमाल का परफॉर्म किया है कि हर कोई दंग रह गया है। इसने ना केवल अपनी धुआंधार कमाई से बॉक्स ऑफिस हिला डाला है बल्कि तमाम बड़े सुपस्टार की फिल्मों को भी धोकर रख दिया और मेकर्स को मालामाल कर दिया है। हालांकि इसकी कमाई में तीसरे हफ्ते में गिरावट भी आई है लेकिन इसने कई नई रिलीज सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2 और महावतार नरसिम्हा जैसी फिल्मों के आगे भी दबाकर कमाई की है।
वहीं अब ये सिनेमाघरों में रिलीज के तीन हफ्ते पूरे कर चुकी है। वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें त
‘सैयारा’ ने पहले हफ्ते में 172.75 करोड़ की कमाई की थी और दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 107.75 करोड़ रुपये रहा।
वहीं 15वें दिन इस फिल्म ने 4.5 करोड़ और 16वें दिन 6.75 करोड़ का कारोबार किया।
17वें दिन ‘सैयारा’ ने 8 करोड़, 18वें दिन 2.35 करोड़, 19वें दिन 2.5 करोड़ और 20वें दिन 2 करोड़ कमाए।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सैयारा’ ने रिलीज के 21वें दिन 1.85 करोड़ का कारोबार किया है।
इसी के साथ ‘सैयारा’ की 21 दिनों की टोटल कमाई अब 308.45 करोड़ रुपये हो गई है।
सलमान की इस फिल्म को मात देने से बस इतनी दूर रह गई ‘सैयारा’
‘सैयारा’ के तीन हफ्ते ब्लॉकबस्टर रहे हैं। वहीं अब ये सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के लाइफटाइम कलेक्शन 320.34 करोड़ को मात देने की ओर बढ़ रही है। इस मील के पत्थर को पार करने के लिए ‘सैयारा’ को 12 करोड़ चाहिए। उम्मीद है कि ‘सैयारा’ की कमाई में चौथे वीकेंड पर एक बार फिर तेजी आएगी और ये बजरंगी भाईजान को मात दे देगी। अगर ये ऐसा करती है तो ये बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौदहवी फिल्म बन जाएगी। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि ये चौथे वीकेंड पर कैसा परफॉर्म करती है।
Trending
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक


