खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने इलाज की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी नागरिकों को समय पर उचित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।
उन्हाेने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार सतत प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि बीजापुर के जंगल में प्रारंभ की गई आयुष्मान भारत योजना का फायदा अब पूरे देश में और सुदूर क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। इसके साथ ही श्याम बिहारी जायसवाल ने “निक्षय मित्र” योजना के तहत टीबी मरीजों को पोषण युक्त फूड बास्केट वितरित किए गए। स्वास्थ्य मंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया और जांगल के आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड का वितरण भी किया गया।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


