खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। बस्तर संभाग के कांकेर जिले सिटी काेतवाली क्षेत्र में पहले 3 तलाक मामले में आरोपी ननद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को आरोपी ननद शहनाज हिंगोरा सिमगा से पकड़कर लाया गया और कोर्ट के सामने पेश किया गया। शहनाज हिंगोरा पर अपने भाई का घर तोड़ने के लिए तलाक के लिए उकसाने का आरोप है। वहीं पीड़िता की शिकायत के बाद ससुराल वाले एवं मुख्य आराेपी पति अभी फरार है। पीड़िता सलमा वारसी ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि शादी के बाद से सास और ननद अक्सर ताने देती थी। वह गर्भवती थी, तब भी उसे भूखा रखा जाता था। प्रेग्नेंसी के दौरान पति ने बहुत प्रताड़ित किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिमगा के अलावा सिविल लाइंस गरियाबंद व अन्य स्थानों पर ननद के घरों में तलाशी ली गई। लेकिन पति, सास व दो अन्य ननदें मौके से फरार हैं । पुलिस ने बचे हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए मुखबिर लगाए हैं, और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस मामले में सलमा वारसी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पति इरफान वारसी, सास हसीना वारसी, ननद फिरोजा पोची, शहनाज हिंगोरा व सलमा पोठिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर क्रूरता करने की धारा 85 बीएनएस के साथ-साथ मुस्लिम विवाह अधिनियम की धारा 4 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पति के तीन तलाक देने और अन्य लोगों पर उसे इसके लिए उत्प्रेरित करने का आरोप है। पुलिस जांच में पाया गया कि ननद अपने भाई को तलाक देने के लिए उकसाती थी, मामले मे पुलिस की विवेचना जारी है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


