खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक अपराधी को जमानत मिलने के अगले दिन फिर से जेल हो गई। कोतवाली क्षेत्र के आदतन अपराधी दुर्गेश महंत ने जमानत पर रिहा होते ही जुलूस निकाल दिया। जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दोबारा जेल भेज दिया है।
21 वर्षीय दुर्गेश महंत, पिता चतुरदास महंत, निवासी कोतरा रोड, लगभग तीन महीने पहले थाना जूटमिल क्षेत्र में दर्ज मारपीट के एक मामले में जेल में बंद था। हाल ही में उसे जमानत पर रिहा किया गया। रिहाई के बाद उसने अपने साथियों के साथ शहर में खुलेआम जुलूस निकाला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित परिवार और आम नागरिकों में आक्रोश फैल गया। मामला जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया, तो कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साइबर सेल और थाना स्टाफ की मदद से आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ में उसने जुलूस निकालने की बात स्वीकार की।
दुर्गेश महंत पर कोतवाली सहित अन्य थानों में कई संगीन अपराध दर्ज हैं और वह एक आदतन अपराधी के रूप में जाना जाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 145/2025 के तहत BNSS की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज कर उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुनः जिला जेल रायगढ़ भेज दिया गया।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के तत्वों पर भविष्य में भी कठोर रुख अपनाया जाएगा।
Trending
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
- ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम
- खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली


