खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। दुर्ग रेलवे स्टेशन में धर्मांतरण और मानव तस्करी के मामले की जांच के लिए कांग्रेस की चार सदस्यीय उच्च स्तरीय टीम जिसमें बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मांडवी, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम और नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप नारायणपुर के ओरछा पहुंचकर धर्मांतरित युवतियों और उनके परिवार से मुलाकात कर दुर्ग बजरंग दल व सामाजिक कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही की मांग की है।
कांग्रेस की चार सदस्यीय टीम ने ओरछा पहुंचकर युवतियों और उनके परिवार से मुलाकात करने के साथ ही उनका पक्ष जाना। इसके बाद जांच टीम ने नारायणपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बजरंग दल, सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति शर्मा सहित भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने कहा कि नारायणपुर पुलिस युवतियों की शिकायत दर्ज नहीं कर रही है, और उन्हें न्याय के लिए भटकना पड़ रहा।
भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मांडवी ने कहा कि हमारी बेटियों के साथ दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जबरन छेड़छाड़ की गई, मानसिक उत्पीड़न किया गया। बजरंग दल ने उन्हें घेरकर धमकाया, यह सीधा आदिवासी अस्मिता पर हमला है, हम इस पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि यह मामला केवल धर्मांतरण का नहीं बल्कि बेटियों की गरिमा और अधिकारों का है। प्रशासन का रवैया पक्षपातपूर्ण है, बजरंग दल और सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


