खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ 165वीं बटालियन की संयुक्त टीम दुरनदरभा एवं बेदरे और आस-पास के जंगलों में सर्चिंग के लिए रवाना हुए थे। अभियान के दाैरान दुरनदरभा के जंगल से सुकमा पुलिस बल और सीआरपीएफ की टीम ने एक ग्राम पंचायत के सरपंच की अपहरण के बाद हत्या में शामिल नक्सली हेमला बिच्चेम को गिरफ्तार किया है।
सुकम एसडीओपी तोमेश वर्मा ने बताया कि सरपंच केअपहरण व हत्या में शामिल हेमला बिच्चेम को दुरनदरभा के जंगल से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। उन्हाेने बतया कि 13 जून 2024 को जगरगुण्डा क्षेत्र में एक ग्राम पंचायत के सरपंच का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। उसके बाद जन अदालत लगाकर मुखबिरी का आराेप लगाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 11/2024 दर्ज है, जिसमें नक्सली हेमला बिच्चेम नामजद आरोपी है। गिरफ्तार नक्सली हेमला बिच्चेम के विरूद्ध कार्यवाही उपरांत आज बुधवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गयाा है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


