खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कारीगुंडम गांव में अंधविश्वास ने आज रविवार काे एक सर्पदंश पीड़ित महिला काे उपचार के लएि अस्पताल ले जाने की जगह झाड़-फूक करने के कारण जान चली गई । मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात करीब 1 बजे जब गांव की 48 वर्षीय महिला मड़कम भीमे को उसके घर में सोते समय जहरीले करैत सांप ने काट लिया। लेकिन परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय अंधविश्वास में पड़ गए। महिला की हालत बिगड़ती रही लेकिन परिजन और गांव के लोग झाड़-फूंक कराने वाले ओझा को बुला लाए पूरी रात ओझा ने झाड़ू करवाया, मंतर फूंका गया, पर महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ रात भर झाड़-फूंक चलती रही और बहुमूल्य समय यूं ही नष्ट होता रहा । सुबह करीब छह बजे जब महिला की हालत बेहद नाजुक हो गई, तब परिजनों ने उसे निजी वाहन से दोरनापाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी । अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुकमा जिला अस्पताल भेजा गया।
चिकित्सकों का कहना है कि अगर पीड़िता को समय रहते अस्पताल लाया गया होता, तो उसकी जान बच सकती थी, सांप के काटने की स्थिति में हर मिनट कीमती होता है, और एंटी-वेनम इंजेक्शन से जान बचाई जा सकती है । मगर ग्रामीण अंधविश्वासों और झाड़-फूंक में समय गंवा देते हैं।
इस घटना ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास आज भी जान का दुश्मन बना हुआ है । स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन कई बार जागरूकता अभियान चलाता है, लेकिन जमीन पर असर अभी भी बेहद सीमित है। अब जरूरत है कि समाज जागे और चिकित्सा को प्राथमिकता दे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


