खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नीति आयोग के आकांक्षी जिला और ब्लॉक का संपूर्णता अभियान के तहत चिह्नांकित 6 सूचकांकों में शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए बस्तर जिले को राज्य स्तर पर आकांक्षी जिला का गोल्ड मेडल मिला है। इसके अलावा आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल को कांस्य पदक दिया गया है।
रायपुर के सर्किट हाऊस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले के पूर्व कलेक्टर विजय दयाराम के. और वर्तमान कलेक्टर हरीश एस को पुरस्कृत किया।
नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला व आकांक्षी ब्लॉक के तहत सम्पूर्णता अभियान 4 जुलाई से 30 सितम्बर 2024 तक चलाया गया। इसका उद्देश्य 6 सूचकांकों में सम्पूर्णता प्राप्त करना था। आकांक्षी जिला कार्यक्रम (एडीपी) का उद्देश्य देशभर के 112 सबसे कम विकसित जिलों का प्रभावी रूप से कायाकल्प करना है। डेल्टा रैंकिंग के माध्यम से जिलों के बीच प्रतिस्पर्धा करवाई जाती है। बस्तर को यह अवार्ड वर्ष 2024 के लिए मिला है। इस दौरान बस्तर जिले के कलेक्टर विजय दयाराम थे। उन्होंने डेल्टा रैंकिंग के लिए काफी मेहनत की थी, इसीलिए बस्तर को गोल्ड मेडल मिला। यही कारण है कि जब सम्मान समारोह हुआ तो वे भी पुरस्कार लेने पहुंचे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


