खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव, 3 अगस्त । जिला मुख्यालय में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर के विभिन्न चौक-चौराहों, कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थलों और राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कुत्तों का झुंड खुलेआम घूमता नजर आ रहा है। बढ़ती कुत्तों की संख्या के चलते आमजन, विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग, भय और असुरक्षा की भावना के साथ घर से निकल रहे हैं।
सुबह-शाम स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर निकलने वाले लोगों के लिए सड़क पर चलना चुनौती बन गया है। कई स्थानों पर आवारा कुत्तों द्वारा राहगीरों को दौड़ाने और हमला करने की घटनाएं सामने आई हैं। जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार केवल जुलाई माह में ही 47 से अधिक लोग कुत्तों के काटने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। ये आंकड़े यह दर्शाते हैं कि समस्या अब केवल असुविधा नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य और सुरक्षा का गंभीर संकट बन चुकी है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


