खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के बांदे थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायत कोरोनार में एक युवक का शव पानी टंकी के ऊपर फांसी के फंदे पर लटका मिला है। आज शनिवार सुबह पानी भरने गए बस्ती की एक महिला वहां पंहुचने पर देखा, जिसकी सूचना तत्काल सरपंच राजे बाई गोटा काे घर जाकर दी, सरपंच को सूचना मिलते ही सरपंच पति ने इसकी सूचना बांदे पुलिस काे दी। मृतक युवक की पहचान पीवी 12 शुभंकर दास पिता कार्तिक दास उम्र 30 वर्ष के रूप मे हुई है।
मृतक का मोटर साइकिल घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूरी पर रखा हुआ था और मृतक पखांजूर के किसी संस्था में कार्यरत था, पैसा वसूली के लिए अक्सर कोरोनार आया करता था। बांदे थाना प्रभारी मनीष नेताम, उप निरीक्षक गिरीश कुर्रे एवं स्टाफ घटनास्थल पंहुचकर पूछताछ करने के बाद मृतक युवक के परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया गया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांदे में पोस्टमार्टम एवं मर्ग क़ायम कर परिजनों को शव सौंपाने के बाद पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


