खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में केरलापाल क्षेत्रान्तर्गत गोगुण्डा पहाड़ी में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना केरलापाल से जिला बल, डीआरजी एवं 159 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम गोगुण्डा, पोंगाभेजी, सिमेल, खुंडूशपारा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे।
अभियान के दौरान ग्राम पोंगाभेजी, रबड़ीपारा के जंगल पहाड़ी से 1 ईनामी नक्सली सहित 3 नक्सलियों 1. पोड़ियाम नंदा पिता देवा (गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया कमाण्डर, ईनामी 2 लाख), उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी गोगुण्डा डुंगिनपारा थाना केरलापाल 2. हेमला जोगा पिता स्व. नंदा (गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी गोगुण्डा इंतापारा थाना केरलापाल एवं 3. हेमला गंगा पिता स्व. गंगा (गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी गोगुण्डा इंतापारा थाना केरलापाल जिला सुकमा को गिरफ्तार किया गया।
सभी गिरफ्तार नक्सली केरलापाल एरिया कमेटी अन्तर्गत गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे। उनके कब्जे से 2 नग टिफिन बम वजनी लगभग 3-3 किग्रा., 3 नग डेटोनेटर, 2 नग जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वायर लगभग 2 मीटर, इलेक्ट्रिीक वायर लाल काला रंग लगभग 18 मीटर, 2 नग बैटरी बरामद किया गया। गिरफ्तार नक्सलियाें के विरूद्ध थाना केरलापाल में अपराध क्रमांक 19/2025 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत आज शनिवार काे न्यायालय सुकमा के समक्ष पेशकर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल दाखिल किया गया।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


