खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले केे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में मुखबिर के आसूचना पर थाना जगरगुण्डा से जिला बल एवं कैम्प नरसापुरम से ई/226 वाहिनी सीआरपीएफ एवं सीडी/74 वाहिनी सीआरपीएफ का बल की संयुक्त पार्टी ग्राम अचकट की ओर एरिया डोमिनेशन/नक्सली आरोपियों की धरपकड़ हेतु रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम अचकट के जंगल टेकरी में 5 नक्सलियों 1. हेमला मुया पिता स्व. बण्ड़ी उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी दोड़हिड़मा किसकेपारा थाना जगरगुण्डा, 2. कवासी नंदा पिता स्व. नंदा उम्र 32 वर्ष निवासी दोड़हिड़मा किसकेपारा थाना जगरगुण्डा, 3. हेमला देवा पिता स्व. पीसा उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी दोड़हिड़मा किसकेपारा थाना जगरगुण्डा, 4. मुचाकी जोगा पिता हुंगा उम्र 20 वर्ष निवासी दोड़हिड़मा किसकेपारा थाना जगरगुण्डा, 5. वेट्टी भीमा पिता हड़मा उम्र 20 वर्ष निवासी दोड़हिड़मा किसकेपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकम काे गिरफ्तार कर पूछ-ताछ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन बेड़मा आरपीसी अन्तर्गत हिड़मा गांव के मिलिशिया सदस्य के पदों पर कार्य करना बताये गये।
आरोपियों से पूछ-ताछ रिपोर्ट के आधार पर 1 नग टिफिन बम वजनी लगभग 2 किग्रा., 1 नग लोहे का सरिया, 1 गुच्छा लगभग 1 फीट कोर्डेक्स वायर, 5 मीटर बिजली वायर जिसके एक छोर में डेटोनेटर व दूसरे छोर में बैटरी लगा हुआ बरामद किया गया। बरामद टिफिन बम को सुरक्षा की दृष्टि से सीआरपीएफ के बीडीएस टीम के द्वारा सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया। गिरफ्तार नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने की मंशा से आईईडी बम/लोहे के सरिया प्लांट किये जाने एवं विस्फोटक पदार्थ रखे जाने से आरोपियो के विरूद्ध थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 8/2025 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल दाखिल कर दिया गया।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


