खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पावन श्रावण मास में बाबा भोलेनाथ की आराधना में लीन कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा आगामी 3 अगस्त रविवार को कांवड़ यात्रा निकाली जायेगी और महादेव घाट से इंद्रावती नदी का जल लेकर श्रीशंकर देवालय, प्रतापगंज में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जायेगा । कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा पहली बार कांवड़ यात्रा का धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।
जिसकी तमाम तैयारियों को पूरा करने ज़िम्मेदारी कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज युवा संगठन को सौंपी गयी है । 3 अगस्त को सुबह 9 बजे से श्रीशंकर देवालय, प्रतापगंज में कांवड़ यात्रा के लिये कांवड़ियां व श्रद्धालुजन एकत्रित होंगे। वहां से महादेव घाट पहुंचकर इंद्रावती नदी का पवित्र जल लेकर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की कांवड़ यात्रा आरंभ होगी । कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा अधिक से अधिक संख्या में भक्तजनों से कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


