खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली प्रवास का आज तीसरा दिन है। शुक्रवार को सीएम साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बैठक कर सकते हैं। यह बैठक नई दिल्ली स्थित संसद भवन में हो सकती है। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा संभव है।


